Credit Card Benefits 2023 :- Credit Card के इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप, शॉपिंग के साथ-साथ जमकर होगी सेविंग आइए जाने यहाँ पूरी जानकारी

Credit Card Benefits 2023 :- Credit Card के इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप, शॉपिंग के साथ-साथ जमकर होगी सेविंग आइए जाने यहाँ पूरी जानकारी 

Credit Card Benefits 2023 :- क्रेडिट कार्ड से कहीं भी आराम से शॉपिंग की जा सकती है, वहीं दूसरी तरफ बचत करने में भी मदद मिलती है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप क्रेडिट कार्ड से ज्यादा से ज्यादा बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही यह आपके खर्चों को नियंत्रित करने में कैसे मदद करता है।

बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड को खर्चों को बढ़ावा देने का एक स्रोत पाते हैं। जबकि यह पूरी तरह सच नहीं है। अगर आप लिमिट के अंदर खर्च करते हैं और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फीचर्स का सही इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको ज्यादा से ज्यादा बचत करने में भी मदद मिलती है आप आसानी से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कहीं भी खरीदारी या बिल का भुगतान कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय आपको इसके फीचर्स के साथ इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। आज हम आपको क्रेडिट कार्ड के उन 10 फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी शॉपिंग के साथ आसानी से बचत कर सकते हैं।

समय से बिल का भुगतान करें

Credit Card Benefits 2023 :- जब भी हम क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो हमें इसके लिए तुरंत कैश देने की जरूरत नहीं होती है। इस वजह से बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड से खर्च करना पसंद करते हैं और वे धड़ल्ले से खर्च करते हैं। क्रेडिट कार्ड से किए गए भुगतान के बाद क्रेडिट कार्ड का बिल आता है।

आपको अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर को खराब कर सकता है। इसके अलावा लेट क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए लेट फीस जैसे कई पेनाल्टी भी आपको देनी पड़ सकती है।

Credit Card Benefits
Credit Card Benefits

सही क्रेडिट कार्ड चुने

Credit Card Benefits 2023 :- अगर आप क्रेडिट कार्ड लेने जा रहे हैं तो आपको कई मानदंडों के आधार पर अपने क्रेडिट कार्ड का चयन करना चाहिए। आपको क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कैशबैक, रिवार्ड, डिस्काउंट आदि फायदों की तुलना करनी चाहिए।

कई बैंक और वित्तीय संस्थान किराने का सामान, फिल्में जैसे खर्चों पर विशेष छूट देते हैं। आपको अपने खर्चों और क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे फायदों को ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड का चयन करना चाहिए।

बैलेंस ट्रांसफर से बचें

Credit Card Benefits 2023 :- हम बैलेंस को एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस तरह की सुविधा कई क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध है। ऐसे में आप यह जरूर चेक कर लें कि आप जो बैलेंस ट्रांसफर कर रहे हैं, उस पर कितना चार्ज या ब्याज लिया जा रहा है।

रिवॉर्ड्स का लाभ उठाएं

Credit Card Benefits 2023 :- फेस्टिव सीजन में कई क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड का फायदा मिलता है। इसके अलावा जब भी आप कोई शॉपिंग करते हैं तो भी आपको इस तरह का फायदा मिलता है। आपको इस प्रकार के पुरस्कारों का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए।

ईएमआई ऑप्शन को चुनें

Credit Card Benefits 2023 :- अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर नहीं कर पा रहे हैं तो आपको ईएमआई ऑप्शन को सेलेक्ट करना चाहिए। इसमें आपको क्रेडिट कार्ड के मिनिमम बिल का भुगतान करना होता है। वहीं, बाकी बिल का भुगतान आप ईएमआई के साथ कर सकते हैं। ईएमआई चुनते समय आपको ब्याज दर पर ध्यान देने की जरूरत है।

क्रेडिट स्कोर चेक करें

Credit Card Benefits 2023 :- आपको समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहना चाहिए। यदि आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है, तो आप इसे ठीक कर सकते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो आपको भविष्य में लोन मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा 700 से ऊपर के क्रेडिट स्कोर पर आपको अतिरिक्त सुविधाएं और रिवॉर्ड्स भी मिल सकते हैं।

कैश एडवांस से बचें

बहुत से लोग कैश निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इस प्रक्रिया को कैश एडवांस कहा जाता है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि कैश एडवांस न करें और एटीएम से ही कैश निकालें। इसकी वजह यह है कि क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर हमें ज्यादा चार्ज और ब्याज देना पड़ सकता है।

प्रमोशनल ऑफर का इस्तेमाल करें

क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। यहां तक कि जब हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो हमें कई ऑफर्स दिखाई देते हैं। ऐसे में हमें ऐसे ऑफर्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे हमें अतिरिक्त छूट का लाभ मिलता है।

खर्चों पर नजर बनाए रखें

क्रेडिट कार्ड के खर्च को नियंत्रित किया जाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। क्रेडिट कार्ड से आप कहां और कितना खर्च कर रहे हैं, इस पर आपको नजर रखनी चाहिए। इसके लिए आप नियमित रूप से स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं।

अगर आपको लगता है कि आपके क्रेडिट कार्ड से गलत ट्रांजैक्शन या खर्च हुआ है तो आप इसके लिए शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। आपको अपने क्रेडिट कार्ड में एक सीमा निर्धारित करनी चाहिए। इससे आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

एनुअल फीस और ब्याज दर

आपको पता होना चाहिए कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कितना वार्षिक शुल्क लिया जा रहा है और क्रेडिट कार्ड बिल के लिए ली गई ईएमआई पर कितना ब्याज दर लिया जा रहा है।

आपको बता दें कि अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर करते हैं तो आपको कम ब्याज दर और वार्षिक शुल्क में कमी जैसे लाभ मिलते हैं।

Credit Card Benefits 2023 :- Important Links

 Home

Click Here
Join Telegram Channel Click Here

 

निष्कर्ष – Credit Card Benefits 2023

क्या कहते आप इस बारे मे की पहले के रेट और अब के रेट मे क्या अन्तर आपको देखने को मिला इस बारे मे अपनी राय नीचे कमेंट मे जरुर दें।

दोस्तों यह थी आज की Credit Card Benefits 2023  के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Credit Card Benefits 2023  इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके Credit Card Benefits 2023 से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, पर ज़रुर शेयर करें

I am PRINCE GIRI. I am also a freelance writer with over 6 years of experience in the industry. I like to write latest job news, government scheme etc.

Leave a Comment

x